घर से गायब यूवती का शव कुआं से बरामद


गढवा:गढवा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा गांव के ठाकुर टोला  मे बीडीसी दिनेश ठाकुर के एक कुएं से एक छात्रा का शव  मेराल पुलिस ने बरामद किया है। शव का ठाकुर टोला के ही सूर्यदेव चंद्रवंशी के इकलौती पुत्री प्रियंका कुमारी उर्फ सोनी कुमारी 18 वर्ष के रूप में पहचान की गई है।वह  मेराल उच्च विद्यालय के दसवीं क्लास की छात्रा थी ।इस घटना से आसपास के लोग सकते में हैं की छात्रा  सोनी की मौत कैसे हुई। घटना की सूचना पर मेराल थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला। शव को कुएं से निकालने पर  लड़की के दाहिने हाथ में उजले रंग का मोबाइल था। इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण  सदर अस्पताल गढवा मे कराकर परिजनो को सौप दिया है ।इधर सोनी के पिता ने बताया कि बीती रात 11:30 बजे से गायब थी।वे लोग रात्री से ही अगल बगल पूछताछ एवं  खोजबीन कर रहे थे। तभी उन्हें रविवार को दोपहर किसी ने सूचना दिया कि एक बच्ची का शव बीडीसी  दिनेश ठाकुर के घर के पास स्थित कुएं में है।इसकी सूचना पुलिस को  दी गई । पुलिस के पहुंचने के बाद में शव को कुएं से निकालने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि वह बरामद शव प्रियंका उर्फ सोनी कुमारी की है

No comments:

Post a Comment