> हृदयगति रुकने से जैप के जवान की मौत



प्रतिनिधि रेहला (पलामू) :-
रेहला थाना क्षेत्र के गुरहा कला मल्लाह टोली गांव निवासी चंद्रदेव चौधरी का पुत्र संतोष चौधरी (33) की मौत हृदयगति रुक जाने से हो गयी.संतोष पलामू के डबरा पिकेट पर पदस्थापित था.शनिवार की शाम उसकी तबियत अचानक बिगड़ गयी.उसके सहकर्मियों ने उसे तत्काल मेदिनीनगर सदर अस्पताल लाया.जहां जांचोपरांत चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया.डॉक्टरों के अनुसार उसकी मौत हृदयगति रुक राने से हुई है.वह अपने पीछे एक बेटा,पत्नी,माँ-बाप सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है.घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.मेदिनीनगर पुलिस लाइन में पुलिस बल ने अपने साथी को नम आंखों से सलामी दी.रविवार को कोयल तट पर संतोष का दाहसंस्कार किया गया.संतोष के अंतिम यात्रा में पूर्व सांसद घूरन राम,जिला पार्षद विजय रविदास,राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष नईमुद्दीन अंसारी,रेहला थाना के एसआई मनोज कुमार,गोपाल राम,झारखंड नव निर्माण मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बचनदेव चौधरी, अनुज चौधरी,प्रदीप चौधरी,मनोज चौधरी सहित कई लोग शामिल हुये.

No comments:

Post a Comment