सगमा : मुख्यमंत्री जन संवाद के आलोक में रविवार को जिला स्तरीय जांच टीम ने प्रखंड मुख्यालय सगमा स्थित निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का जांच किया।


फोटो- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का जांच करते जिला के टीम
सगमा : मुख्यमंत्री जन संवाद के आलोक में रविवार को जिला स्तरीय जांच टीम ने प्रखंड मुख्यालय सगमा स्थित निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का जांच किया।
जांच टीम में शामिल एसडीओ कमलेश्वर नारायण, भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता उदय साह, जेई मलन एवं लघु सिंचाई विभाग सहायक अभियंता नजरु राम, जेई अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से जांच किया। जांच के क्रम में ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष बताया कि निर्माण स्थल पर ही विद्यालय भवन का निर्माण कार्य होना चाहिए। इस निर्मित भवन में 4 से 5 फीट मिटी भराई करना आवश्यक होगा। राजस्व कर्मचारी एवं ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों को बताया गया कि जो भवन का निर्माण हो रहा है वह गैर मजरूआ जमीन में हो रहा है। उन्होंने बताया कि बांध के क्षेत्र से भवन का क्षेत्र अलग है। लघु सिंचाई विभाग के सहायक एवं कनीय अभियंता द्वारा बताया गया कि वर्षा के समय भी निर्माणाधीन भवन से अलग ही पानी का जमाव होता है, जो भवन लेवल तक नहीं पहुंच पाता है। मौके पर मुखिया नारायण दास यादव, बीपीओ चंद्रशेखर चौबे, राजस्व कर्मचारी राजकुमार साहू, अमीन अयोध्या साह, सांसद प्रतिनिधि सखिचन्द्र प्रजापति, नसंमो के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, मनोज दुबे, बलिराम प्रसाद यादव, विनोद ठाकुर, सुरेंद्र तुरिया, राजेंद्र तूरिया, अखिलेश राम, सतेन्द्र साह, मखन राम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment