मोदी सराकर में पुरे देष में भ्रष्टचार चरम पर, निजी हित में काम कर रहे हैं मंत्री


कांग्रेस के जनाक्रोष रैली में उमडा जनसैलाब, प्रदेष अध्यक्ष डॉ अजय ने कहा, मोदी सराकर में पुरे देष में भ्रष्टचार चरम पर, निजी हित में काम कर रहे हैं मंत्री 
गढ़वा : मोदी सरकार में पुरे देष में भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा धर्म की राजीनीति कर रही है। नोटबंदी के समय जो भी पुंजीपति देष में थें उनके काले धन को मोदी सरकार ने सफेद किया। उक्त बाते आज गढ़वा मे कॉग्रेस की ओर आयोजित जनआक्रोष रैली को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेष कॉग्रेस के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने  कही। 
कॉग्रेस के विश्रामपुर विधान सभा के प्रत्याषी रहे अजय दुबे की ओर से कॉग्रेस के बैनर तले बिजली, भ्रष्टाचार तथा महंगाई के मुदे पर असरदार प्रदर्शन किया गया। रैली में विश्रामपुर विधान सभा क्षेत्र से भारी संख्या में श्री दुबे के समर्थको तथा कॉग्रेस के कार्यकर्ताओं के पहुचने से जिला मुख्यालय गढवा में जनसैलाब सा उमड गया। वर्षो बाद कांग्रेस का झंडा, पताका एवं बैनर से जिला मुख्यालय आज पटा दिखा तथा लोगों को अहसास हुआ कि अभी भी कांग्रेस का मजबुत जनाधार है। कांग्रेस नेता अजय कुमार दुबे के नेतृत्व में बी मोड के आगे विश्रामपुर विधानसभा जहां एनएच-75 से शुरु होता है, भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डा0 कुमार का स्वागत किया तथा वाहनो की लंबी कतार के बीच काफिले के साथ जिला मुख्यालय गढ़वा लाया जहां डा0 अजय ने रंका मोड़ स्थित स्व. प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी एवं बाबा साहब डा0 भीम राव अम्बेदकर के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हे श्रद्धांजली दिया। इसके पश्चात खुले जीप में ही प्रदेश अध्यक्ष रैली के शक्ल में ही जमा दो गोविन्द उच्च विद्यालाय के मैदान में पहुंचे । जहां पर कॉग्रेस के जिला अध्यक्ष अरविन्द तुफानी की अध्यक्षता में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रदेष अध्यक्ष डॉ अजय ने रघुबर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि लोग भूखों मरने पर मजबुर हैं। सरकारी विद्यालयो को सरकार बंद कर गरीबों को षिक्षा के अधिकार से वंचित कर रही है। सभा को संबोधित करते हुए अजय दुबे ने कहा कि विश्रामपुर विधान सभा के विधायक तथा मंत्री अपनी निजी हित साधने में  जुटे हुए है। सरकार से निजी संस्थान मान्यता लेकर रूपये कमाने में मषगुल है और विश्रामपुर विधान सभा क्षेत्र की जनता बिजली पानी तथा कानुन व्यवस्था के बिगडे हालात से परेषान है। उन्होंने कहा कि जिले मे किसी भी असपतालों मे डक्टर नही बैठते है। सभा को पूर्व सांसद कामष्वर बैठा, पलामू जिला अध्यक्ष बीटू पाठक आदि ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन ओबेदुल्लाह हक अंसारी ने किया। 

No comments:

Post a Comment