पुलिया में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया

कांडी: कांडी प्रखंड अंतर्गत बहेरवा स्कूल के पास बनने वाली पुलिया में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया

. कांडी पंचायत मुखिया विनोद प्रसाद की अगुवाई में लोग सुबह से ही निर्माण स्थल पर  इंजीनियर को बुलाने की मांग कर रहे थे. बताते चलें कि पीडब्ल्यूडी द्वारा भवनाथपुर से लेकर कांडी कर्पूरी चौक तक लगभग 57 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. पीआरएल प्रोजेक्ट लिमिटेड दिल्ली की कंपनी ने सुनील कुमार पांडेय को कांटेक्ट दिया है. 25.8 किलोमीटर की लंबाई वाले इस सड़क में साढे पांच मीटर पीचिंग करना है, जबकि दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर का फ्लैंक है. बहेरवा प्राथमिक विद्यालय के पास बन रहे पुलिया में घटिया सामग्री का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है. मंगलवार की सुबह सैकड़ों ग्रामीणों ने इसका विरोध किया. उपस्थित ग्रामीणों का कहना था कि मसाला में बालू ज्यादा डाला जा रहा है. साथ ही सोन नदी का मिट्टी युक्त बालू ढ़लाई में प्रयोग किया जा रहा है. उतना ही नहीं जो सरिया लगाया जा रहा है उसकी दूरी भी ज्यादा है, और उसमें कभर वाल नहीं दिया जा रहा है. पुल की ढलाई भी दो पार्ट में किया जा रहा है. मौके पर ग्रामीणों द्वारा हाथ से मसाला को उठा कर दिखाया गया और कहा गया कि जब मसाला हाथ से उठने लगे तो उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि कितनी निम्न गुणवत्ता का कार्य किया जा रहा है. इस संबंध में पूछे जाने पर उपस्थित कनीय अभियंता शैलेश कुमार व नीलय सिंह ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप बेबुनियाद है. गुणवत्ता पूर्ण कार्य किया जा रहा है. मानक के अनुसार सीमेंट छड़ व बालू का इस्तेमाल भी किया जा रहा है. थोड़ी सी गड़बड़ी हुई थी जिसे सुधार लिया गया है. मौके पर शिव सिंह, कमलेश सिंह, प्रमोद सिंह, चंदन कुमार सिंह, चंदन कुमार रवि, बिट्टू सिंह, सुधीर सिंह, सुरेश सिंह, अमित, बीरेंद्र, शेषनाथ, शंभू, अनिल, पिंटू, रामाकांत व प्रभु राम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

No comments:

Post a Comment