मझिआंव:प्रखंड कार्यालय पर सोमवार को अंचल पदधिकारी कमल किशोर सिंह एवं अंचल निरीक्षक राजेन्द्र कुमार झा ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण जागरूकता रथ को रवाना किया
. इस अवसर पर सीओ श्री सिंह ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण रथ सभी गांव कस्बों में जायेगा और ध्वनिविस्तारक यंत्र के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम करेगा. इन्होंने बताया कि जो 18वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा, या जिनकी मृत्यु हो गई है उनका नाम सूची से हटाया जाएगा, या जिस मतदाता को अपना नाम सुधार करना है या स्थानान्तरण कराना चाहते हैं,वे स्थानीय बीएलओ के माध्यम से कर सकते हैं.सीओ ने कहा कि इसके लिए सभी बीएलओ को प्रशिक्षण देकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं.और इस सम्बंध में विशेष जागरूकता एवं सभी लोगों को एक साथ जानकारी के लिए ही यह मतदाता सूची पुनरीक्षण रथ गांव गांव भेजा जा रहा है. मौके पर प्रधान सहायक राजगृही राम एवं जनसेवक विकास कुमार सहित कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे.


No comments:
Post a Comment