खरौंधी: गुरुवार को वंशीधर नगर एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।


खरौंधी: गुरुवार को वंशीधर नगर एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने प्रखंड़ कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही प्रखंड कर्मियों के साथ चुनाव कार्य से संबंधित समीक्षा बैठक कर कई दिशा निर्देश दिया। बैठक में उपस्थित बीएलओ तथा सुपरवाजर को फॉर्म 6,7 तथा 8 में दिये गये लक्ष्य को 31 अक्टुबर तक पूरा करने का निर्देश दिया। प्रखंड के सभी बीएलओ तथा सुपरवाजर को 31 अक्टुबर तक 636 फार्म जमा करने का लक्ष्य दिया गया। इस दौरान विडियो मो.एजाज आलम, जेपीएस सुनेश्वर बैठा, बीएलओ सुपरवाजर अरुण देव सिंह, सुरेश चौधरी, तुलसी राम सहित सभी बीएलओ उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment