विश्रामपुर- नप अंतर्गत मुख्य कस्बा रेहला के अंदरुनी हिस्से हरिजन बस्ती में थाना पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाया।इसमें दर्जन भर घरों में तलाशी कर 50 लीटर से अधिक तैयार महुआ शराब व बड़ी मात्रा में प्लास्टिक जार में रखे जावा महुआ को जप्त कर नष्ट कर दिया।जबकि कई देशी शराब चुलाई में प्रयुक्त होनेवाले बर्तन को जप्त कर लिया गया।जबकि भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया। जबकि छोटे बच्चे व बुजुर्ग महिलाएं छोड़कर सभी कारवाई की भनक लगते भाग निकलने में कामयाब हो गए।पूरी कारवाई का नेतृत्व रेहला थाना के नए थाना प्रभारी विष्णु सिंह कर रहे थे।इस समाज विरोधी अहितकर कार्य पर अंकुश लगाने के लिए शुरू हुए क्रमिक छापेमारी अभियान में एएसआई संत लाल कुमार सहित कई अधीनस्थ कनीय पदाधिकारी व सशस्त्र पुलिसबल के जवान शामिल थे।

No comments:
Post a Comment