कांडी: परछा(बिहार) से गुम हुआ शिवम दो दिन बादफोटो: शिवम के साथ उसके पिता व समाजसेवी पिंकू पांडेय ।
अपने घर पहुंचा. कांडी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह युवा समाजसेवी पिंकू पांडेय ने बुधवार को पलामू जिले के हैदरनगर थाना अंतर्गत पतरिया गांव से शिवम को बरामद कर उसके पिता रामानंद चौबे को सौंप दिया.बताते चलें की परछा (बिहार) गांव निवासी रामानंद चौबे का दस वर्षीय पुत्र मंगलवार को स्कूल जाने के क्रम में बस्ता फेंक कर नाव से सोन नदी पार कर कांडी पहुंचा. तथा कांडी से बस पकड़कर कर मझिआंव होते हुए पलामू जिला अंतर्गत बंजारी गांव पहुंच गया.इधर शिवम के पिता बिना खाए-पीये दिन-रात उसे खोजते रहे.बुधवार को ट्रेन के रास्ते शिवम हैदरनगर पहुंच गया.जहां उसकी मुलाकात पिंकू पांडेय के परिचित व्यक्ति से हुई.उसने तत्काल इसकी सूचना दी.इधर जानकारी मिलने के बाद पिंकू पांडेय ने शिवम के पिता को सूचना देकर अपने घर बुलाया. तथा शिवम के पिता व कांडी जिप सदस्य हसन राम के साथ हैदरनगर के पतरिया गांव पहुंचकर लड़के को लेकर कांडी पहुंचे .इस संबंध में शिवम के पिता रामानंद चौबे ने बताया कि मंगलवार से मेरे घर में चूल्हा तक नही जला है.इसकी मां गायत्री देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. पिंकू पांडेय जी मेरे लिए भगवान हैं जिसने मेरे कलेजे के टुकड़े को खोजकर हमतक पहुंचाया.कहा कि शिवम अपने गांव में संचालित एक निजी विद्यालय सरस्वती ज्ञान मंदिर के तीसरी कक्षा में पढ़ता है. इसकी एक छोटी बहन शिवानी कुमारी भी इसके साथ पढ़ती है. चंचल स्वभाव का शिवम घुमने-फिरने का शौकिन है. वह घर में कम गांव में ज्यादा घुमते रहता है.
*क्या कहा युवा समाजसेवी पिंकू पांडेय ने:* पिंकू पांडेय ने कहा कि मेरे एक करीबी ने बताया कि कांडी क्षेत्र का एक लड़का हैदर नगर आ गया है. मैने तुरंत पत्रकारों सहित अन्य लोगों से संपर्क कर शिवम के पिता को खबर किया.
मुझे खुशी है कि मेरे छोटे प्रयास से एक बाप को उसका बेटा मिल गया.


No comments:
Post a Comment