नेशनल हाफ कीडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में मिलिनीयम पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय एवं झारखंड के नाम रोशन किया




नेशनल हाफ कीडो  चैंपियनशिप प्रतियोगिता में मिलिनीयम पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय एवं झारखंड के नाम रोशन कियापढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी गढ़वा जिला का नहीं बल्कि झारखंड राज्य का नाम रोशन करें। गुलाम समदानी

उम्मीद करते हूँ कि मेरे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन करें : मुमताज राही


बंशीधर नगर (में स): असम राज्य के तेजपुर में आयोजित नेशनल हाफ कीडो  चैंपियनशिप प्रतियोगिता में मिलिनीयम पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय एवं झारखंड के नाम रोशन किया । जिन छात्रों ने  नेशनल  चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लिए थे ।नवीन भास्कर  रंजीत कुमार  सलीम अंसारी  दुर्गेश कुमार  उज्जवल कुमार  रीतिक कुमार  गोल्ड  मेडल प्राप्त कर झारखंड का नाम रोशन किया ।इसी को लेकर विशुनपुर स्थित  मिलिनीयम पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उदघाटन कांडी बीडीओ गुलाम समदानी विद्यालय निर्देशक मुमताज राही  चेयरपर्सन नूरजहाँ बेगम प्रधानाध्यापक नागेंद्र सिंह संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों को बुके व माला पहनाकर स्वागत किए । इस मौके पर कांडी बीडीओ गुलाम समदानी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं विद्यालय परिवार की तरफ से बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं ।उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी गढ़वा जिला का नहीं बल्कि झारखंड राज्य का नाम रोशन करें।विद्यालय निर्देशक मुमताज राही ने कहा कि झारखंड के लिए गौरव की बात है  खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय के साथ राज्य का नाम रोशन किया है इन्हें हम बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद करते हूँ कि मेरे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन करें । विद्यालय चेयर पर्सन नूरजहां बेगम ने कहा कि बच्चों को बधाई के साथ उज्जवल भविष्य की कामना करता हू। समान समारोह में प्रधानाध्यापक नागेंद्र सिंह असगर अंसारी मनोज कुमार गौरव तिवारी रविकांत चौबे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थी।

No comments:

Post a Comment