50 लीटर महुआ शराब
बहाये ,प्लास्टिक ड्रम में छिपाकर रखे जावा महुआ नष्ट ,शराब बनाने के बर्तन जप्त
फ़ोटो-जप्त अवैध महुआ शराब व जावा महुआ तथा प्रयुक्त सामग्री को नष्ट करते पुलिस अधिकारी व जवान
विश्रामपुर-थाना
क्षेत्र के ग्रामीण इलाका में पड़नेवाले गुरहाकला पंचायत मुख्यालय सहित इसके अंदरुनी हिस्से में पड़नेवाले घोघरा व बुलबुलिया आदि टोले में नए रेहला थाना प्रभारी विष्णु सिंह के नेतृत्व में शनिवार को कई चिंहित घरों में तलाशी अभियान चलाया गया। दर्जन भर घरों में तलाशी कर 30 लीटर से अधिक बर्तन में रखे तैयार महुआ शराब व बड़ी मात्रा में प्लास्टिक जार में रखे जावा महुआ को जप्त कर नष्ट कर दिया गया।जबकि शराब चुलाई में प्रयुक्त होनेवाले बर्तन को जप्त कर लिया गया।वहीँ कई भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया।थाना प्रभारी ने तलाशी किये गए घरो कारवाई की भनक लगते भाग निकलने में कामयाब हो गए।पूरी कारवाई का नेतृत्व रेहला थाना के नए थाना प्रभारी विष्णु सिंह कर रहे थे।इस समाज विरोधी अहितकर कार्य पर अंकुश लगाने के लिए शुरू हुए क्रमिक छापेमारी अभियान में एएसआई संत लाल कुमार ,रामेश्ववर दास, बद्री सिंह सहित कई कनीय पदाधिकारी व सशस्त्र पुलिसबल के जवान शामिल थे।


No comments:
Post a Comment