> शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा उत्सव मनाने का हुआ निर्णय
फ़ोटो कैप्सन :- शांति समिति की बैठक में मौजूद लोग
प्रतिनिधि विश्रामपुर (पलामू) :-
दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर विश्रामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.बैठक की अध्यक्षता एसआई महेंद्र हेंब्रम व संचालन रेड रोज स्कूल के निदेशक राजन पांडेय ने किया.बैठक में दोनों समुदाय के लोगो ने दुर्गा पूजा उत्सव को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया.पूजा के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग को और तेज करने का भी फैसला लिया गया.नप अध्यक्ष प्रतिनिधि नईमुद्दीन अंसारी ने कहा कि एक-दूसरे के पर्व में शामिल होने से उसकी महत्ता और बढ़ जाती है.इसलिये सभी को एक-दूसरे के पर्व में खुले दिल से शामिल होना चाहिये.जायंट्स ग्रुप के अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि किसी भी समुदाय के पर्व को मिलजुल कर ही मनाना चाहिये.विश्रामपुर वैसे भी गंगा-यमुना तहजीब का वाहक रहा है.इस परंपरा को जीवित रखने की जरूरत है.एसआई महेंद्र हेम्ब्रम ने कहा कि दुर्गा पूजा उत्सव व विसर्जन जुलूस के समय पुलिस पूरी मुस्तैदी से कानून के दायरे में रहते हुये कार्य करेगी.लोगो को अफवाह से बचना होगा.कोई भी जानकारी पुलिस से शेयर करे.तत्काल उचित कार्रवाई होगी.प्रशिक्षु दरोगा गुलटन मिस्त्री ने कहा कि पुलिस असमाजिक तत्वों व शराबियों पर कड़ी नजर रखेगी.कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्सा नही जायेगा.मौके पर नवाडीह ओपी प्रभारी रविरंजन सिंह एएसआई सर्वजीत सिंह,जितेंद्र कुमार,शिव कुमार प्रसाद,देवनारायण सिंह,विजय चौधरी,विजय कुमार रवि,दुखनंदन चंद्रवंशी,सलमुद्दीन अंसारी, मकसूद आलम,सफी आलम,ऋतुराज मिश्रा,रिंकू पासवान, श्रीराम चंद्रवंशी,मुनु बक्सराय,राजेश मार्शल,दिलीप चंद्रवंशी,रमन चंद्रवंशी,मुकेश चंद्रवंशी,बिहारीलाल गुप्ता,कृष्णा सिंह,संजू ठाकुर,शिव सोनी,भूषण चंद्रवंशी,जयंत चौहान,राकेश केशरी सहित कई लोग मौजूद थे.


No comments:
Post a Comment