फोटो: वंशीधर नगर 1 पी: पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ करते एसडीओ व अन्य
वनों की कटाई पर चिंता प्रकट करते हुये कहा कि वनों की कटाई का सीधा असर मानव जीवन पर पड़ रहा है। : कमलेश्वर
नारायण,
घटते वन और वन्य जीवों का पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ा है :धीरेन्द्र कुमार चौबे,
सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरित
वंशीधर नगर (में स)एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने कहा कि वन एवं वन्य प्राणी के बिना मानव जीवन अधूरा है। वह रविवार को यहां हाईस्कूल चित्तविश्राम में गढ़वा उत्तरी वन प्रमंडल के तत्वावधान में वन्य प्राणी सप्ताह के अवसर पर वन्य जीव संरक्षण से संबंधित आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण करने के पूर्व छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वन है तो हम हैं। वन्य जीवों की रक्षा करना हमारी जिम्मेवारी है। एसडीओ ने लागातार हो रही वनों की कटाई पर चिंता प्रकट करते हुये कहा कि वनों की कटाई का सीधा असर मानव जीवन पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी लोग नहीं चेते तो आना वाला समय काफी दुखदायी होगा। एसडीओ ने कहा कि बच्चे कल के भविष्य हैं। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ने की अपील की। नरही पंचायत की मुखिया संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि वन एवं वन्य प्राणी प्रकृति की सुंदरता हैं। उन्हें बचा कर रखना हमसभी की जिम्मेवारी है। वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र चौबे ने कहा कि जीवन के लिये वन एवं वन्य जीवों का होना बहुत जरूरी है। घटते वन और वन्य जीवों का पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ा है। जिसका अंदाजा बदलते मौसम, सुखाड़ व अकाल आदि प्राकृतिक कुप्रभावों से लगाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से वन एवं वन्य जीवों की संरक्षण की अपील की। कार्यक्रम में अशोक सिंह, उदयमणि पांडेय, अमरनाथ पांडेय, वनकर्मी धु्रव कुमार आदि कई लोगों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में तेजप्रताप पांडेय, मध्य विद्यालय चित्तविश्राम के प्रधानाध्यापक द्वारिकानाथ पांडेय, परशुराम पांडेय, नर्मदा पांडेय, संजय पांडेय, विमलेश पांडेय, वनकर्मी अर्पण कुमार, यशवंत सिंह, सुरेन्द्र कुमार रवि समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment