अंबेडकर चेतना परिषद के तत्वाधान में शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा की 44 वा शहादत दिवस मनाया गया।


डंडई। प्रखंड के सोनेहरा बाजार परिसर में शुक्रवार की रात्रि में अंबेडकर चेतना परिषद के तत्वाधान में शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा की 44 वा शहादत दिवस मनाया गया।
शहादत दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और बारी-बारी से शहीद जगदेव प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ संतोष कुमार विशिष्ट अतिथि विजय कुशवाहा मुखिया प्रतिनिधि अजय पासवान, डॉ कुमार विश्वास, राम जी राम, सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ संतोष कुमार ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा का जन्म 2 फरवरी 1922 ई को बिहार के कुर्था प्रखंड में हुआ था। उन्होंने समाज में फैले गैर बराबरी समाज को खत्म कर समतामूलक समाज बनाने में आम भूमिका निभाई थी। इसके लिए उन्होंने लगातार अपनी संघर्ष जारी रखा था। आज लोगों को उनकी जीवनी से सिख लेने की जरूरत है। शहीद जगदेव कुशवाहा सामाजिक क्रांति का अग्रदूत माना जाते हैं। आज सभी लोगों को उनकी जीवनी अपने जीवन में उतारने की जरूरत है , तभी समाज का विकास संभव हो सकेगा। वही विजय कुशवाहा ने कहा कि किसी भी समाज के इतिहास से प्रेरणा मिलती है, प्रेरणा से जागृति, जागृति से सोच, सोच से शक्ति, और  शक्ति से  शासक बनाया जा सकता है। कुशवाहा के द्वारा समाज में फैले कुरीति को विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में डायन जादू टोना जैसे कई अंधविश्वास व्याप्त है इसे हर- हाल में खत्म करना होगा। उन्होंने अपने जादूगर  के माध्यम से लोगों को सिद्ध कर बताया कि अंधविश्वास पर लोगों को विश्वास नहीं करना चाहिए। आज सबसेे बड़ा जादू टोना का शिकार हमारे ग्रामीण क्षेत्र के महिलाएं हो रही है इससे उनका सामाजिक बहिष्कार कर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है इस पर सभी लोगोंं को जागरूक होने की जरूरत है। वहीं कार्यक्रम में राष्ट्रीय गायक विशाल गाजीपुरी व सपना बौद्ध के द्वारा एक से बढ़कर एक मिशन गीत प्रस्तुत किया गया। जिससे लोगों ने रातभर झूमने को विवश हो गए। मिशन गायक के द्वारा बाबू जगदेव प्रसाद के जीवनी पर आधारित गीत संगीत पेश कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बनारसी राम व संचालन सुरेंद्र कुमार ने किया। मौके पर पूर्व प्रमुख जय राम, बीडीसी बाल विनोद कुशवाहा, सुभाष मेहता, कुलदीप मेहता, मंजू देवी, मुस्ताक खान, समीर अंसारी, नरेश राम, गंगा राम, अकलू राम, रामदेव राम, रिता देवी, गायक मोहन बाबू, राम जीवन राम, दुखन राम, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment