मझिआंव:--(फोटो)--स्थानीय मुखदेव +2 उच्च विद्यालय के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन योजना स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत लोक संपर्क एवम संचार ब्यूरो सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय डालटनगंज
के द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने को लेकर परिचर्चा सह प्रश्नोत्तरी कार्य क्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन विद्यालय की प्रचार्या समिता कुमारी व आउटरीच ब्यूरो के चीफ बी इकबाल के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इसके पूर्व विद्यालय के शिक्षकों के निर्देशन में विद्यालय के छात्र/छात्राओं के द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई।रैली विद्यालय से शुरू होकर करमडीह गांव के विभिन्न टोले तथा विभिन्न चौक चौराहों में भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय में पहुँचकर समाप्त हुआ।इस दौरान बच्चे अपने हाथों में स्वच्छता संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हम बेटी देंगे उस घर मे,शौचालय होगा जिस घर मे,आदि नारे लगा रहे थे।कार्यक्रम आयोजन के दौरान स्कूली बच्चों के द्वारा स्वच्छता संबंधित नाटक प्रस्तुत किया गया।साथ ही नाटक की प्रस्तुति से मिलनेवाली जानकारी से संबंधित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम किया गया।तथा अव्वल आने वाले को पुरस्कृत भी किया गया।साथ ही इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पेंटिंग के लिए सामरीन बानो को प्रथम ज्योती कुमारी की द्वितीय तथा सिमरन कुमारी को तृतीय पुरस्कार वही निबंध प्रतियोगिता में मोनिका कुमारी को प्रथम व हर्षित कुमार तिवारी को द्वितीय तथा संगीत में निकिता एवम प्रीति को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में संबोधन के दौरान प्रचार्या समिता कुमारी ने जीवन मे स्वच्छता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ रहकर ही स्वस्थ समाज की कल्पना की जा सकती है।साथ ही उन्होंने तमाम छात्र/छात्राओं एवम अविभावकों से अपील करते हुए कहा कि सफाई का जीवन मे बहुत बड़ा महत्व है।इसलिए अपने घर के साथ ही अपने परिवेश को स्वच्छ रखने में अपनी सहभागिता दर्ज कराए।कार्यक्रम का संचालन अरविंद पासवान व चंद्रकांत सिंह ने किया।मौके पर शिक्षक रविशंकर ओझा,पवन कुमार तिवारी,अखिलेश कुमार पांडेय,आलोक कुमार सिन्हा सहित सभी विद्यालय कर्मी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment