धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा गांव के झुनूकिया टोला निवासी रामप्रवेश गुप्ता के 24 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र गुप्ता बीती रात अपने ही मकान के छत में लगे सीलिंग पंखा के हुक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

सगमा :धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा गांव के झुनूकिया टोला निवासी रामप्रवेश गुप्ता के 24 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र गुप्ता बीती रात अपने ही मकान के छत में लगे सीलिंग पंखा के हुक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार सुरेंद्र नगर उंटारी में किसी लैब में प्रैक्टिस करता था उसका बड़ा भाई वीरेंद्र गुप्ता   भी नगर उंटारी में ही किसी चिकित्सक के यहां प्रैक्टिस करता है प्रतिदिन दोनों भाई मोटरसाइकिल से आते जाते थे। बीती रात दोनों भाई नगर उंटारी से आकर अपने परिजनों के साथ बैठकर भोजन किया उसके बाद सभी लोग अपने अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह 6 बजे तक नही उठने पर परिजनों ने रूम लगे शटर खटखटाया मगर वह नहीं उठा काफी हल्ला करने के बाद भी किसी तरह शटर को हटाया गया तो पंखा का सीलिंग में शव लटका हुआ पाया गया। परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी मुखिया नारायण दास यादव व जिपस नन्दगोपाल यादव के माध्यम से ईसकी सुचना धुरकी थाना को दिया गया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है । ईधर घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गया। इस संबंध में थाना प्रभारी चमरू बांड्रा ने बताया की मृतक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं मामले को जांच पड़ताल जारी है फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

No comments:

Post a Comment