रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय में आयोजित 19 वीं सीनियर झारखंड राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के 90 महिला -पुरुष को किया गया पुरस्कृत
प्रदेश के24 जिले के 100महिला व200 पुरुष फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन दो दिवसीय कुश्ती मुकाबला में लिया था भाग
महिला पहलवान में प्रथम रांची के 165.व फ्री एस्टैइल जेएसपीएस 190 रांची का रहा
फ़ोटो-बीजेता को सर्टिफिकेट व कप देते अथिति
02 सभी बीजेता के साथ कॉलेज के चांसलर व अन्य
विश्रामपुर- नगर परिषद के नावाडीहकला स्थित नवस्वीकृत रामचन्द्र चन्द्रवंशी विश्व विद्यालय के खेल मैदान में रविवार को झारखंड राज्य कुश्ती संघ व विवि के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय राज्यस्तरीय सीनियर फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन पुरुष व महिला कुश्ती प्रतियोगिता का समापन किया गया।यहां दो दिनों तक रेसलिंग गद्दे पर चलनेवाली कुश्ती के दांवपेंच प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 24 जिले से आये 100 महिला फ्रीस्टाइल पहलवान व 200 पुरुष फ्री स्टाइल व ग्रीको पहलवान ने भाग लिया ,जिसमे 60 पुरुष व 30 महिला पलवानो को पुरस्कृत किया गया। जिसमे महिला पहलवान में 40 केजी वजन स्नेहा कुमारी प्रथम स्थान ,43 में चंचला कुमारी,46 रिम्पा कुमारी,50 मधु तिर्की,53 में राखी तिर्की,पुरुष रिकोरोमन 45 केजी ग्राम में प्रथम अभिषेक कुमार,48 में आर्यन कच्छप,51 में जय प्रकाश सिंह,55 में सुजित कुमार,60 में मुकेश कुमार हासिल किया ।टीम चैम्पियन ग्रीको रोमन में प्रथम रांची के 165. दूसरा स्थान बोकारो 80.लेकर तीसरा स्थान जेएसपीएस 80.फ्री स्टाईल में प्रथम जेएसपीएस 190.दूसरा स्थान रांची 150 तीसरा साहेबगंज 65 ने बाजी मारी।
रामचंद्र चंद्र बंशी विवि के चांसलर डॉ ईश्वर सागर चंद्रबंशी ने संदेश दिया कि हिम्मत रखनेवाले की कभी हार नहीं होती ।उनहोंने साहस व पराक्रम के साथ नियमित लग्नपूर्वक अभ्यास करने से जीत का मार्ग प्रशस्त करने की उन्हें नसीहत दी।<
इस क्रम में उन्होंने नवस्वीकृत रामचन्द्र विवि को शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होने का दावा किया।साथ ही कहा कि राज्यपाल के शैक्षणिक समकक्ष के दर्जा प्राप्त कुलाधिपति डॉ ईश्वर सागर चन्द्रवंशी के नेतृत्व में शीघ्र यह विवि केंद्र व राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान हासिल करेगा। कुश्ती संघ के प्रदेश अध्य्क्ष भोला सिंह ने बताया की यहां दंगल के मुकाबले में पहले स्थान लानेवाले गोल्ड मेडलिस्ट पुरुष व महिला पहलवान अगले 30नवंबर से तीन दिसम्बर तक अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय चयन मुकाबले का हिस्सा बनेगें।इसके बाद साल के आखिर में गोवा में आयोजित 37 वीं राष्ट्रीय मुकाबले में प्रथम तीन स्थान लानेवाले का अगले ; साल चीन में होनेवाले अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले के लिए अंतिम रूप से पहलवानों का चयन होगा।इस अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्य मंत्री के जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव ,बिधायक प्रतिनिधि इदरीश हवारी ,भाजपा नेता अमरेश तिवारी ,प्रेमा नन्द त्रिपाठी,कृष्णमुरारी सिंह,वीरेंद्र सिंह ,शंम्भु शरण सिंह,धीरंन तिवारी,कुश्ती संघ के जिला अध्य्क्ष दिलीप चन्द्रवंशी ,लातेहार के मनोज कुमार व चतरा के उपेन्द्र सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविन्द त्रिपाठी ,असलम बहादुर ,उपेन्द्र विश्वकर्मा आदि उपस्थ्ति थे।इधर देर शाम तक चले विभिन्न वजन वर्ग में आदिवासी बालाएं व पुलिस टीम तथा खेलगांव के स्पर्धियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से लोगों व चयनकर्त्ता को प्रभावित किया।


No comments:
Post a Comment