पारा शिक्षक इक्यावन वर्षीय मुरली प्रसाद की मृत्यु




 
कांडी: कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित जमा दो  उच्च विद्यालय कांडी के पारा शिक्षक इक्यावन वर्षीय मुरली प्रसाद की मृत्यु
मंगलवार को हो गई! वे विगत कई वर्षों से मधुमेह की बीमारी से पीड़ित थे तथा उनके दाहिने पैर में हुआ घाव बढ़ता ही जा रहा था! प्रखंड के पारा शिक्षक सहित औपचारिक शिक्षक, सीआरपी व कई अन्य लोगों ने पिछले माह मुरली प्रसाद को आर्थिक सहयोग किया था, जिससे वे अपने घाव का इलाज करा पाए थे! किंतु लगातार पांच माह तक मानदेय नहीं मिलने से उनकी स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई थी! रिम्स से इलाज करा कर लौटे मुरली प्रसाद प्रतिदिन विद्यालय जाते थे! सोमवार को भी उन्होंने विद्यालय में बायोमेट्रिक से हाजिरी बनाकर शिक्षण कार्य किया था! किंतु रात में सोने के बाद वे कभी नहीं उठे! बताते चलें कि मुरली प्रसाद शुरू से ही अत्यंत गरीब परिवार से थे!
उनके पांच बच्चे हैं जिसमें तीन लड़के व दो लड़कियां हैं! झोपड़ीनुमा घर मे गुजर बसर करने वाले मुरली प्रसाद लागातार पंद्रह वर्षों से पारा शिक्षक के रुप में कार्यरत थे!अत्यंत कम मानदेय मिलने के कारण परिवार का भरण-पोषण में काफी कठिनाई होती थी!इसी तनाव ने उन्हें मधुमेह का मरीज बना दिया!अल्प व अनियमित मानदेय उनके ईलाज मैं बाधक बना जिससे वे काल के गाल में समा गए!मंगलवार को मुरली प्रसाद का अंतिम संस्कार सोन नद में कर दिया गया!

*प्रखंड के दर्जनों पारा शिक्षक अंत्येष्टि मैं हुए शामिल* :मुरली प्रसाद के मृत्यु की खबर सुनते ही प्रखंड के पारा शिक्षक अमरेन्द्र कुमार पंडित, रामरंजन,वरुण शर्मा, करंजू पाल,उदय राम,देवेन्द्र चौबे,मनोज ठाकुर,ब्रजेश ठाकुर, प्रमोद कुमार,अवधेश मेहता,संतोष पाल,प्रवीण कुमार, संदीप कुमार, राजीव रंजन,नरेन्द्र मिश्र,उपेन्द्र राम सहित कई लोग अंत्येष्टि में शामिल होकर श्रधांजलि दिया!

No comments:

Post a Comment