विश्वकर्मा पूजा को लेकर जोरों की तैयारी


जिला विश्वकर्मा समाज के तत्वधान में कांडी उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित तैयारी जोरों पर है कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पंडाल का निर्माण किया जा रहा है मूर्तिकार विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति को अंतिम रूप देने में लगे हैं कार्यक्रम ऐतिहासिक बनाने के लिए विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्य जोर शोर से लगे हुए हैं यह जानकारी विश्वकर्मा समाज के गढ़वा जिला अध्यक्ष आनंद विश्वकर्मा जी एवं झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र विश्वकर्मा जी ने दी।
     उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्वकर्मा समाज के तत्वधान में प्रखंड स्तर पर कांडी में आयोजित कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए ।सुपरस्टार गायिका पुष्पा राणा एवं उनकी टीम द्वारा 17 सितंबर की रात्रि में भक्ति जागरण का प्रोग्राम होगा ।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोग की  एक कमेटी बनाई है जिसमें कांडी प्रखंड अध्यक्ष रवि रंजन विश्वकर्मा उर्फ टिंकू जी , निर्मल विश्वकर्मा ,धर्मसिंधु विश्वकर्मा ,सीताराम विश्वकर्मा ,सुरेंद्र विश्वकर्मा, रमेश जी ,राम आशीष शर्मा बीरबल कुमार शर्मा ,राजेंद्र शर्मा ,जय प्रकाश शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment