मझिआंव:झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा +2उच्च विद्यालय में शिक्षक चयन के लिए आयोजित परीक्षा में प्रखंड के बोदरा गांव के बढकाखला गांव निवासी प्रखंड20सुत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह के प्रथम पुत्र राजु कुमार सिंह का चयन हुआ है. जन्म से ही दोनों पैरों से निःशक्त राजू का सुरु से ही अपने आप पर आत्मविश्वास था, जिसके कारण उनका निःशक्त होना भी उनके उद्देश्य में बाधक नही बना.राजू ने गढ़वा स्थित गोविंद+2उच्च विद्यालय से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा उतीर्ण कर नामधारी कालेज से बीए एवं एनपीयू से एमए की पढ़ाई की. तथा तेतरी चंद्रवंसी बीएड कालेज से बीएड किया. और शिक्षक पात्रता परीक्षा में विकलांग कोटे से नही बल्कि मेरिट सूची के अनुसार शिक्षक बने. राजू सिंह अपने सफलता का पूर्ण श्रेय अपने पिता ,माता एवं भगवान को दिया. और कहा कि अभी भी वे कई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं.

No comments:
Post a Comment