कांडी: कांडी प्रखंड प्रमुख नीतू पांडेय के पति सत्येंद्र पांडे उर्फ पिंकू पांडे द्वारा मेरे ऊपर पंचायत में राशि के गबन का लगाया गया आरोप पूरी तरह निराधार व बेबुनियाद है . पिंकू पांडेय एक आपराधिक छवि के व्यक्ति हैं जिनका काम ही अवैध वसूली करना व रंगदारी वसूलना है. उक्त बातें कांडी प्रखंड अंतर्गत पतीला पंचायत की मुखिया पूजा सिंह ने अपने आवास पर शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही. पिंकू पांडेय द्वारा मेरे पति राणा ऋषिकेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह का राजनीति छवि बिगाड़ने के लिए तथा रंगदारी के रूप में दो लाख रुपये लेने के लिए यह योजना रखी गई है. पतीला पंचायत में संचालित तमाम योजनाओं का तीन बार जांच कराया जा चुका है किंतु एक भी योजना में गड़बड़ी का मामला नहीं पाया गया है. मैं प्रखंड प्रमुख नीतू पांडेय व उनके पति पिंकू पांडेय को चुनौती देती हूं वे जितनी बार चाहे मेरे पंचायत की योजनाओं का जांच करा लें किंतु उनका मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा. सिर्फ जांच के नाम पर पैसा का उगाही करना उनका मकसद है. प्रखंड प्रमुख पति द्वारा योजनाओं का बार-बार जांच कराकर मुझे मानसिक रुप से प्रताड़ित की जा रही है.जिससे इस पंचायत नें विकास योजना प्रभावित हो रही है. जो एक तरह से सरकारी काम में बाधा भी है. पिंकू पांडे एक अपराधी गिरोह चलाते हैं जो डरा-धमकाकर लोगों से पैसा वसूलने का काम करता है.मेरे पति से भी दो लाख रूपए रंगदारी मांगी गई थी जिसकी लिखित शिकायत 31 अगस्त को कांडी थाना में की गई है. पिंकू पांडेय के सहयोगी चोका निवासी अमित दुबे हैं जो एक कुख्यात अपराधी हैं जिनके ऊपर जिले के कई थानों में हत्या, रंगदारी,लूट, मारपीट तथा आर्म्स एक्ट के दर्जनों मामला लंबित हैं .मेरे आवेदन के पंद्रह दिन गुजर जाने के बाद भी अभी तक प्रशासन द्वारा इन दोनों के ऊपर कोई कारवाई नहीं की गई है. मुझे इन दोनों अपराधियों से जान माल का डर है. यदि प्रशासन द्वारा जल्द इनके विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं की गई तो बाध्य होकर मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करूंगी तथा अनशन पर बैठ जाऊंगी.

No comments:
Post a Comment