मझिआंव:स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक रामचन्द्र चंद्रवंसी द्वारा फीता काटकर एवं पुजा अर्चना कर छह करोड़ रुपये की लागत से बने बरडीहा प्रखंड कार्यालय के नये भवन का उदघाटन किया.
इस अवसर पर आयोजित उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ मंत्री ने कहा कि हम जात पात नही कर्म के बल पर इस मुकाम तक पहुँचे हैं. जाती धर्म से ऊपर उठकर हमने सभी वर्ग के लोगों के हित में काम किया है. आप सभी जानते हैं कि इसी बरडीहा में आप लोगों ने थाना एवं ब्लॉक की मांग की थी. और मैने जीतने के बाद सबसे पहले यही काम किया. और आज नये प्रखंड कार्यालय का उदघाटन भी हो गया. मंत्री ने कहा कि कोई अपने दिल पर हाँथ रखकर कहे तो बिश्रामपुर विस् क्षेत्र में अगर कहीं स्कूल कालेज,पुल, पुलिया ,सड़क सहित अन्य विकास कार्य दिख रहे हैं,केवल मेरा विकास का चेहरा दिखेगा. इन्होंने कहा कि कुछ लोग मिट्टी छिड़ककर लोगों को बरगला रहे हैं.लेकिन हम जानते हैं कि मेरा किया हुआ काम ही है कि लोग मुझे इतना स्नेह दे रहे हैं.इन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमने जो किया है उसे लोग हमेशा याद रखेंगे. पहले लोगों को मात्र चालीस हजार रुपये का ही स्वास्थ्य बीमा होता था,लेकिन हमने स्वास्थ्यमंत्री बनते ही इसे दो लाख किया. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा प्रत्येक राशनकार्ड धारी परिवार को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा किया गया. अब कोई भी इलाज के अभाव में नही मरेगा. इन्होंने कहा कि आप सबों के स्नेह और आशीर्वाद से एवं मेरे द्वारा विकास की बड़ी लकीर खींचने के कारण इस देश के प्रधानमंत्री ने मुझे लायक समझा और पुरस्कार दिया है.मेरे ही प्रयास से इस राज्य के68लाख कार्डधारी में से57लाख को स्वास्थ्य बीमा किया जा रहा है. बाकी बचे 11लाख कार्डधारियों को भी हम मामूली शुल्क पर स्वस्थ्यबीमा कर रहे हैं.
कार्यक्रम के पूर्व स्वास्थ्यमंत्री ने लावा चम्पा में बांकी नदी पर छह करोड़ रुपये की लागत से बने पुल का उदघाटन किया, तथा इसी गांव में दो लाख रुपये की लागत से बनने वाले देवी मंडप का शिलान्यास किया. मौके पर,जवाहर पासवान, बरडीहा बीडीओ नन्द जी राम, थाना प्रभारी विमल किन्डो, प्रखंड20सुत्री अध्यक्ष विनय यादव, रबिन्द्र पासवान, उमाशंकर यादव, दिवाकर दुबे, प्रेमानन्द त्रिपाठी,मुंद्रिका चंद्रवंसी, ललित बैठा, संजय सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.
No comments:
Post a Comment