त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस गाड़ी के ठहराव के मांग


रमना
-गढ़वा रोड़ -चोपन रेलखंड के रमना रेलवे स्टेशन पर शक्तिपुंज, टाटाजम्मू तवी व त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस गाड़ी के ठहराव के मांग
को लेकर रेलवे स्टेशन के परिसर  में आम जनता पार्टी के नेतृत्व मे शुक्रवार को धरना दिया  गया|धरना को संबोधित करते हुए आम जनता पार्टी के संयोजक मुन्ना प्रसाद ने कहा कि रमना,बिसुनपुरा व डंडई के लगभग तीन लाख आबादी वाले  तीन प्रखंड को जोड़ने वाली रमना स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण रेल गाड़ियों का ठहराव नही होने से यात्रीयो को परेशानी झेलना पड़ता है |जिसके कारण यहां के यात्रीयो को गाड़ी पकड़ने के लिए गढवा या नगर उंटारी जाना पड़ता है जिसके कारण सुदूरवर्ती क्षेत्रों के यात्रीयो को परेशानी का सामना करना पड़ता है|आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक  मंटू पांडेय ने कहा कि यहां गाड़ी ठहराव की मांग विगत कई वर्षो से मेरे द्वारा किया जा रहा है |परंतु  रेल प्रबंधन व जनप्रतिधि के उदासीन रैवया के कारण स्तिथि जस की जस बनी हुई है |उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन और जनप्रतिनिधियो को इस मांग पर कार्रवाई करना चाहिए | कांग्रेस के युवा नेता मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा के कथनी और करनी में काफी अंतर है वर्तमान सांसद से कई बार ट्रेन ठहराव मांग के बावजूद अभी तक कोई ठोस करवाई नही करना चिंता का विषय है|झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष राजकरन राय ने कहा कि भाजपा सरकार व सांसद बीड़ी राम ने रमना के जनता को रेल ठहराव के मांग पर ठगने का प्रयास किया है |अगर इस मांग को जल्द पूरा नही किया गया तो  रेल परिचालन ठप किया जाएगा|धरना के अंत मे एक सूत्री मांगपत्र  डी आर एम धनबाद के नाम  स्टेशन प्रबंधक को दिया गया|
मौके पर डा.पारसनाथ ,अमानत हुसैन,रमेश चंद्रवंशी,उमेश प्रसाद ,पंकज प्रसाद, विनय प्रसाद, उमाशंकर यादव, अशोक कसेरा,सुनील प्रसाद,मीकू गुप्ता,मनोज कुमार,राहुल पासवान,सलीम हवारी,माणिक पासवान,प्रियांशु कुमार ,लालजी प्रसाद,सहाबुद्दीन अंसारी,माणिक ठाकुर,सुरेश कुमार, संजय कुमार, धर्मदेव ठाकुर, सुरेन्द्र पासवान,मुन्ना अंसारी, पवन मेहता,समेत कई लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment