रेहला थाना के नये थाना प्रभारी ने किया योगदान



विश्रामपुर-  रेहला के नए थाना प्रभारी विष्णु सिंह ने कहा कि आम-अवाम की जानमाल की हिफाजत उनकी एकमात्र प्राथमिकता है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि  थाना क्षेत्र के लोगों के अमनचैन व आपसी सौहार्द  को  कायम रखना उनकी  ड्यूटी  है।वह थाना में योगदान देने के बाद भास्कर से बातचीत में उक्त बातें कही।उन्होंने कहा की थाना क्षेत्र के लोगों के लिए  कानून ब्यवस्था के पहलू पर 24 घन्टे थाना सहयोग के लिए उपलब्ध होगा ।क़ानूनी व बिधि -ब्यवस्था में मदद के लिए  कोई भी जरुरतमंद बेहिचक
थाना आ सकता है।साथ ही वह थाना के अधिकृत फोन न. 9431706255 पर उन्हें सुचना दे सकता है। उन्होंने कहा कि  जल्द ही पुलिस-पब्लिक के बीच सौहार्दपूर्ण सम्बंध बनाये रखने के उदेश्य से थाना में इलाकाई लोगों व पंचायत तथा नगर प्रतिनिधियों की खुली बैठक बुलाई जायेगी।

No comments:

Post a Comment