प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत विश्रामपुर नगर परिषद के वार्ड एक में सौ महिलाओ को मुफ्त गैस-चूल्हा व सिलेंडर दिया गया


विश्रामपुर, पलामू : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत विश्रामपुर नगर परिषद के वार्ड एक में सौ महिलाओ को मुफ्त गैस-चूल्हा व सिलेंडर दिया गया। लाभुकों के बीच गैस-चूल्हा व सिलेंडर का वितरण पार्षद किरण देवी ने किया। पार्षद किरण देवी ने कहा कि सरकार के हर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों के घर तक पहुंचाया जायेगा। किसी के साथ कोई भेदभाव नही बरता जायेगा। हर गरीब को उसका हक दिलवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार गरीबो के लिये कई कल्याणकारी योजनायें चला रही है। जरूरत है इन योजनाओं को ईमानदारी पूर्वक वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाने की। पार्षद ने कहा कि वार्ड एक के सम्पूर्ण विकास हेतु प्रयासरत हूं। लेकिन मेरा प्रयास तभी सफल होगा जब आम लोग इसमें सहयोग करे। मौके पर युवा समाज सेवी अखिलेश विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment