लालगढ़ पंचायत में खुला आंध्रा बैंक की शाखा,हर्ष
एक दशक से बैंक स्थापित करने की हो रही थी मांग
पहला दिन सौ ग्रामीणों ने खुलवाये बचत खाता
फ़ोटो-बैंक शाखा पर ग्रामीणों के खाता खोलकर बैंकिंग सेवा की औपचारिक शुरुआत करते शाखा प्रबंधक
विश्रामपुर- प्रखंड की घनी आबादी वाला आदर्श पंचायत लालगढ़ में स्टेशन के समीप आंध्रा बैंक की नयी शाखा का औपचारिक उदघाटन हुआ।इसके साथ ही इस शाखा से पहले ही दिन सौ लालगढ़वासियों ने बचत खाता खुलवाये।विगत एक दशक से यहां सरकारी बैंक शाखा खोले जाने की मांग हो रही थी।इसकी अगुआई कर रहे लालगढ़ विकास संघर्ष मोर्चा के संस्थापक अध्य्क्ष धर्मेन्द्र चौधरी के अलावा पूर्व मुखिया व चिकित्सक डॉ अखिलेश कुमार साहू ने लालगढ़ में बैंकिंग सेवा को शुरू होने को यहां की आम-अवाम के संघर्षो की जीत बताया।शाखा की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार दिन में विधिवत पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना कर पुजारी अखिलेश दूबे ने करायी ।इस अवसर पर बैंक के 90 वर्ष पूर्व स्थापना करने वाले महान मनीषी पट्टाभि सीतारमैया की तस्वीर पर भी माल्यार्पण किया गया।शाखा प्रबंधक आनंद कुमार भल्ला व सहयोगी अखिलेश पाठक ने बड़ी संख्या में उपस्थित इलाकाई लोगों को बताया कि एक सप्ताह में यह बैंक शाखा यहां पूर्णरूपेण सिस्टम से कार्य करने लगेगा।केवल आधार कार्ड व पांच सौ रुपए जमा कराकर हाथोंहाथ खाता खोलकर बैंक का ग्राहक बनाया जा रहा है।इस अवसर पर मुख्य सम्बोधन में संघर्ष मोर्चा के अध्य्क्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने कहा कि लम्बी जनता की लड़ाई के बाद यहां बैंक शाखा खुला है।यह हमारी जीत व प्रसन्नता की बात है।अब यहां रकम निकासी के लिए अतिरिक्त वसूली का खेल खत्म हो जायेगा।लालगढ़ के अलावा तोलरा,पंजरीकला पंचायत सहित समीपवर्ती रजहारा पंचायतवासियों के लिए यह बैंक शाखा लाभप्रद होगा।इस अवसर पर पहला खाताधारी बने

No comments:
Post a Comment