जांच शिविर का आयोजन


18 नवंबर दिन मंगलवार को कन्या उच्च विद्यालय गढ़वा में जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा  के द्वारा रक्त जांच शिविर का आयोजन
किया गया था इस कार्यक्रम में जायंट्स के पदाधिकारियों ने बच्चों को बताया जेंट्स एक स्वयंसेवी संस्था है जो भारत मूल की है और कई देशों में इसकी शाखा है 17 सितंबर स्थापना दिवस है इस मौके पर प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर से 23 सितंबर तक जायंट्स सेवा सप्ताह अपने देश सहित अन्य देशों में जहां भी जायंट्स की शाखा है वहां जायंट्स सेवा सप्ताह मनाया जाता है इसमें मुख्य रूप से हम लोग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, अंगदान महादान ,रक्तदान, स्वास्थ्य , पर्यावरण सुरक्षा ,जल संरक्षण शिक्षा के प्रति जागरूकता का काम करते हैं उसी की कड़ी में आज यहां स्कूल में रक्त जांच का कार्य किया जा रहा है इससे सभी छात्राओं को अपना रक्त ग्रुप पता लग जाएगा जिससे आगे की 10th की रजिस्ट्रेशन में बच्चों के काम आएगा तथा भविष्य में रक्तदान करने में एवं प्राप्त करने में सहायक होगी कार्यक्रम में डॉ उमाशंकर जी एवं  प्राचार्य रियाज  अहमद जी ने घोषणा किया कि इस स्कूल के  10th क्लास  मे उच्च अंक प्राप्त करने वाले 3 बच्चों को अपने पास से प्रत्येक को 1000 रुपए इनाम के तौर पर देंगे इस कार्यक्रम में अध्यक्ष मनोज केसरी नंद कुमार गुप्ता डॉ उमाशंकर गुप्ता मदन केसरी अवधेश कुशवाहा विनोद गुप्ता मनोज केसरी अशोक विश्वकर्मा अशोक के श्री वेद प्रकाश शर्मा लैब टेक्नीशियन राम प्रकाश गुप्ता एवं स्कूल के प्राचार्य रेयाज अहमद जी उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment