Jmm के जिला अध्यक्ष तनवीर आलम ने पार्टी के ओर से किया परिजनो के 5000रु की मदद।




मेराल : मेराल प्रखंड के ग्राम रेजो व बाना से दो माह पहले सात मजदूर को गांव के ही ठिकेदार श्यामलाल साव आंधप्रदेश के करनूल में ले गया। वहां पर मजदूरों को क्रसर प्लांट में काम लगाया। जो 3/8/ 2018 को रात्रि 8:00 बजे के समय सभी मजदूरों ने खाना खा कर नाइट ड्यूटी के लिए अपने रूम से निकल रहे थे रूम के बगल में ही क्रेशर प्लांट के स्टोर था जिसमें कुंवारी ब्लास्ट के लिए बम रखा हुआ था जो अचानक बलास्ट हो गया। जैसे सभी मजदूरों ने ब्लास्ट के चपेट में आ गया यहां के 7 मजदूर में से दो मजदरों को जिनका नाम मुनिफ पासवान पिता गया पासवान उम्र 21 वर्ष रेजो,कंचन पासवान पिता स्व भूखन पासवान उम्र 25 वर्ष था, दोनों को घटनास्थल  पर ही मौत हो गई। और 2 मजदूर घायल हो गए जिन का नाम दिलीप कुमार साव पिता जगदीश साह उम्र 19 वर्ष ग्राम रेजर विकास कुमार पासवान पिता चंद्रदेव पासवान उम्र 21वर्ष     इलाज आंध्र प्रदेश में ही चल रहा है 3 मजदूर सुरक्षित रहे जो उन दोनो ने दो मजदूर जिनकी मृत्यु हो गई थी उनकी डेड बॉडी लेकर घर के लिए आ रहे थे। झारखंड के सिमडेगा जिला में तोमर थाना में शाम को रोकें आंध्र प्रदेश के प्रशासनिक सहयोग वहीं से वापस हो गई उग्रवादी क्षेत्र बता कर तोमर थाना को सौंप दिया। डेड बॉडी वहां पर 24 घंटे से ज्यादा रहे, आज 8/ 8 /2018 को Jmm जिला  पदाधिकारी मजदूर के घर जाकर परिजनों को ध्यान रखते हुए हालचाल जाना उसी दरमियान पता चला कि उनका डेड बॉडी सिमडेगा जिले के तोमर थाना में फंसा हुआ है जे एम एम के जिलाध्यक्ष तनवीर आलम तुरंत DC,SP को फोन से अवगत कराया SP ने तुरंत वहां के SP से बात कर लाईनप करने का आश्वासन दिया बहुत जल्द हम बात करके लाइनअप करते हैं इसके बाद SP मैडम के पहल पर आधे घंटे के बाद तोमर थाना से बुधवार को 4:30बजे डेड बॉडी रवाना किया गया। डेड बॉडी पहुंचने की अनुमान लगभग 2:00 से 2:30 बजे आ सकती है। इस दुख की घड़ी में जेएमएम की ओर से जिला अध्यक्ष तनवीर आलम के द्वारा सचिव मनोज कुमार ठाकुर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विनोद तिवारी प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद परिजनों को ढांढस बांधते हुए सरकार से मिलने वाली हर मदद को सहयोग करने का आश्वासन दिया साथ ही दोनों  मृतू मजदूर के परिजनों को  पांच पांच हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान किया। मौके पर मेराल प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद सचिव राजेश बैठा पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर शर्मा पंचायत के मुखिया विजय सिंह सहित काफी संख्या में रेजो व बाना के महिला पुरुष उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment