प्रेसवार्ता



वंशीधर नगर: भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी के निर्देश पर जिला उपाध्यक्ष विकास स्वदेशी, मथुरा  पासवान व नगर उंटारी मंडल अध्यक्ष ईश्वरी कमलापुरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी का आगामी 24 अगस्त को मेदिनीनगर स्थित गिरिवर हाइ स्कूल के सामने कोयल नदी अस्ति कलस प्रवाहित किया जाएगा व श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा । उक्त श्रद्धांजलि सभा में झारखंड के खेल मंत्री अमर बाउरी, नगर विकास महत्ती सीपी सिंह, स्वास्थ्य मंत्री रामचन्द्र चन्द्रवँशी सहित सभी विधायक मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता 11 बजे दिन तक मेदनीनगर पहुंच कर स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी का श्रद्धांजलि सभा में भाग लेकर पुण्य के हकदार बने।

No comments:

Post a Comment