नाजायज वसूली करते रंगे हाथों गिरफ्तार

रंका थाना क्षेत्र के तमगे कला पंचायत भवन से बुधवार को दिन के करीब 1:30 बजे एसीबी की टीम ने पंचायत के मुखिया जगदीश सिंह को विकास कार्यों में चेक देने के एवज में पिंडरा गांव निवासी सच्चिदानंद पासवान एवं मंटू  प्रसाद से 25 सौ रुपए नाजायज वसूली करते रंगे हाथों गिरफ्तार कर अपने साथ मेदनी नगर   ले गई है इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार तमगे कला पंचायत में शौचालय निर्माण से जुड़े पिंडरा गांव निवासी सच्चिदानंद पासवान से प्रति शौचालय ₹500 तथा प्रधानमंत्री आवास निर्माण से जुड़े मंटु प्रसाद से ₹4000 की लगातार मांग की जा रही थी जिसके वजह से शौचालय निर्माण का चेक काफी दिनों से लंबित था वही लाभुक मंटू प्रसाद का आवास योजना में फोटो नहीं खींचने को के कारण काफी दिनों से आवास का राशि नहीं मिल रहा था जिससे परेशान उक्त दोनों ने एसीबी मेदनी नगर से संपर्क किया बुधवार को तमगे कला पंचायत भवन पर बादाम का वितरण हो रहा था काफी संख्या में पंचायत के लोग उपस्थित थे इसी बीच पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत पंचायत भवन से बाहर सच्चिदानंद पासवान ने मुखिया जगदीश सिंह को ₹25 सौ दिए उसी समय एसीबी की टीम ने मुखिया जगदीश सिंह को गिरफ्तार कर गाड़ी में बिठा कर अपने साथ  मेदनी नगर ले गई है

No comments:

Post a Comment