वंशीधर नगर: गुटखा व तंबाकू के खिलाफ अनुमंडल प्रशासन काफी सख्त हो चुका है
। एसडीओ कमलेश्वर नारायण के नेतृत्व में गठित टीम ने नगर उंटारी मुख्य बाजार स्थित सभी पान दुकानों व खैनी दुकान में छापामारी अभियान चलाया। छापेमारी में कुल चार दुकानों से जिसमे रामप्रसाद जर्दा दुकान, बीरेंद्र प्रसाद, विजय कुमार , से बड़ी मात्रा में गुटखा, खैनी, सिगरेट जब्त किया। छापेमारी के दौरान कुछ दुकानों के दुकानदार दुकान बंद कर भागते दिखे। इस बारे में एसडीओ ने सभी दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय की सौ गज की दूरी पर, सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा, बीड़ी, सिगरेट या अन्य किसी भी प्रकार का तंबाकू पीना, खाना या बेचना बहुत ही गलत है। अगर बंद नहीं किया गया तो प्रशासन दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने के लिए बाध्य होगी। एसडीओ ने कहा कि स्कूल, कॉलेज, व सरकारी कार्यालय के बाहर लोडिंग पोस्टर लगाकर जागरुक किया जाएगा। लोगों को गुटखा तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दिया जाएगा। उन्होंने कहा की सप्ताह में कम से कम एक दिन छापेमारी जरूर की जाएगी। छापेमारी अभियान में दंडाधिकारी जय बिरस लकड़ा,अनुमंडल अस्पताल की उपाधीक्षक सुचित्रा कुमारी, बीडीओ मुरली यादव, थाना प्रभारी निरंजन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment