इलाज के अभाव में प्रोफेसर की कैंसर से मौत



मझिआंव:थाना क्षेत्र के करमडीह गांव निवासी सिबेसर चंद्रवंसी इंटर कॉलेज के इतिहास के प्रोफेसर उपेन्द्र कुमार राम की इलाज के अभाव में पित्ताशय कैंसर से मौत हो गई. उनका स्थानीय कोयल नदी के तट पर अंत्येष्टि की गई. उनके पुत्र सतीश कुमार वर्मा ने अपने पिता को मुखाग्नि दी. दिवंगत प्रोफेसर के पुत्र सतीश ने रोते हुए बताया कि मेरे पिता जी को दिसम्बर 2016के बाद से ही कॉलेज से मानदेय बन्द कर दिया गया है.और सरकार से मिलने वाला अनुदान भी दिसम्बर2016 से नही आया है. जिसके कारण उनका इलाज कराने में हम लोग असमर्थ हो गए. उनका दिल्ली में पित्ताशय कैंसर का इलाज चल रहा था,लेकिन राशी के अभाव में दिल्ली नही जा सके.और उनकी मौत हो गई.

No comments:

Post a Comment