शाट सर्किट से लगी आग,आंगनबाड़ी की सामग्री जलकर खाक।



कांडी:कांडी प्रखंड क्षेत्र के लमारी कला पंचायत स्थित छ:आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सरकार द्वारा सप्लायर के माध्यम से भेजी गई सामग्री जलकर राख हो गई। यह घटना सोमवार दिन के चार बजे की है।घटना का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मालूम हो कि आंगनबाड़ी में नामांकित प्रति केन्द्र चालीस बच्चों के हिसाब से स्कूल ड्रेस,खिलौने, केन्द्र के लिए कुर्सी-टेबल, दरी,डेगची,थाली आदि सप्लायर मनीष कुमार के द्वारा विभिन्न पंचायत भवनों तक पहुंचा दिया गया है।इसके विपरीत लमारी कला पंचायत में पंचायत भवन की जगह पूरी सामग्री उप मुखिया मंजू देवी के आवास पर रखी गई थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को  इनवर्टर से शाट सर्किट से उक्त सामग्री में आग पकड़ लिया।इस दौरान स्कूल ड्रेस, खिलौना सहित कई सामग्री जलकर राख हो गई।उसी कमरे में आंगनबाड़ी की सामग्री के निकट रखे घर के बिस्तर व रजाई आदि भी आग की भेंट चढ़ गई।
इस संबंध में उप मुखिया मंजू देवी ने कहा कि बिना उनकी पूर्व जानकारी के सप्लायर ने बीडीओ के आदेश का हवाला देकर उक्त सामग्री उनके घर में रख कर चला गया था।वे काफी परेशान हैं कि अब वे इसकी भारपाई कैसे करेंगी।
इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलाम समदानी ने कहा कि वे मामले की जांच कर अग्रेतर कारवाई करेंगे।

No comments:

Post a Comment