पति को गायब करने वाले ठेकेदार के खिलाफ आवेदन लेकर कार्यालयों के चक्कर लगा रही महिला।




मझिआंव:थाना क्षेत्र के खजुरी गांव की महिला नीरा देवी ने अखोरीतहले गांव के गिजाल टोला के ठेकेदार  बिनोद राम पर अपने पति धर्मेंद्र राम को गायब कर देने सम्बंधित आवेदन पत्र लिखकर पिछले एक माह से पदाधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रही है.महिला का आरोप है कि उसके आवेदन देने के एक माह बाद भी अभी तक उक्त ठेकेदार से पूछताछ नही की गई.महिला ने बताया कि वह छोटे बच्चे को लेकर कभी पुलिस अधीक्षक तो कभी पुलिस उपाधीक्षक और कभी उपायुक्त कार्यालय में जा रही है.लेकिन कोई उसकी फरियाद सुन नही रहा है. पहले वह मझिआंव थाना प्रभारी के पास गयी थी, वहां से कहा गया कि यह मुम्बई की घटना है. इसके बाद पुलिस अधीक्षक के पास गयी वहां से डीएसपी के कार्यालय भेजा गया. लेकिन वहां से जबाब मिला कि तुम्हारा सरदर्द हम क्यों लें. अब मैं अकेली महिला कहाँ जाए और किससे फरियाद करे.
महिला ने बताया कि उक्त ठेकेदार बिनोद राम दो माह पहले मेरे पति को काम लगाने के बारे में बहलाकर अपने साथ मुम्बई ले गया. इसके बाद मुझे अपने पति से प्रतिदिन फोन पर बात हो रही थी. अचानक21जून2018को ठेकेदार ने मेरे पास फोन कर कहा कि तुम्हारे पति को मुम्बई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ा कर घर भेज दीये हैं. लेकिन मेरे पति से बात नही करवाई गई.आज तक मेरे पति घर नही पहुँचे हैं.इसके बाद मेरे कुछ परिजन मुम्बई रेलवे स्टेशन पर जाकर 21जून का सीसीटीवी फुटेज दिखवाया लेकिन उक्त तारीख को मुम्बई स्टेशन पर नही देखें गए. मुझे शंका है कि मेरे पति के साथ कोई घटना हो चुकी है. या उक्त ठेकेदार ने उन्हें मार दिया है.अगर उक्त ठेकेदार से प्रशासन सख्ती से पूछताछ करती तो इसका खुलासा हो सकता था. लेकिन मेरे साथ किसी भी पदाधिकारी का कहीं भी सह्योगात्मक रवैया नही रहा. महिला ने करुणा भरे आवाज में कहा कि मेरे तीन बच्चे हैं और मेरे परिवार में सिर्फ उन्हीं की कमाई से घर चलता था. अब भूखों मरने की नॉबत आ गयी है. महिला ने पुलिस अधीक्षक से अपने पति को खोजने के लिए उक्त ठेकेदार से पूछताछ कर पता लगवाने की माँग की है.

No comments:

Post a Comment