कांवरियों का पहला जत्था कुल्ही से हुआ देवघर के लिये रवाना


प्रतिनिधि विश्रामपुर (पलामू) :-
उंटरीरोड़ प्रखंड के कुल्ही गांव से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिये रवाना हुआ.कांवरियों का यह जत्था देवघर व वाशुकीनाथ सहित कई देवस्थलों व धर्मस्थलों पर जा कर जलाभिषेक के साथ-साथ पूजा-अर्चना करेगा.इस जत्थे में काफी संख्या में महिला भी कावंर लेकर बाबा धाम जा रही है.ग्रामीणों ने इस जत्थे को पूरे उत्साह के साथ भगवा झंडा दिखाकर देवघर के लिये रवाना किया.कांवरियों ने कहा कि भोले बाबा से वे क्षेत्र के हरियाली व खुशहाली की दुआ मांगेंगे.देवघर जाने वालों में वार्ड सदस्य प्रमोद चौधरी,सतेंद्र चौधरी,सुनीता देवी,श्रवण चौधरी,कृष्णा कुमार,गोपाल कुमार,त्रिवेणी चौधरी,अनिल कुमार,सुरेंद्र पाल,प्रमिला देवी,रौशन कुमार,महेंद्र रजवार,राजू चौधरी,श्रीराम चौधरी,दिलीप रजवार,जयलाल पाल,प्रयाग चौधरी आदि का नाम प्रमुख है.

No comments:

Post a Comment