नगर पंचायत कार्यालय पर काँग्रेस का धरना सम्पन्न।



मझिआंव:काँग्रेस की प्रखंड इकाई द्वारा नगर पंचायत कार्यालय के सामने अध्यक्ष एस एन त्रिपाठी की अध्यक्षता में एकदिवसीय धरना दिया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के जिलाध्यक्ष अरबिन्द कुमार तूफानी एवं प्रदेश प्रतिनिधि अलखनाथ चौबे सहित अन्य कई वक्ताओं ने भाजपा को सभी मोर्चों पर विफल बताया. और कहा कि चारो तरफ भ्रष्टाचार एवं महंगाई चरम पर है.लेकिन सरकार अपनी ही झोली भरने में ब्यस्त है.सभा के अंत में कार्यपालक पदाधिकारी के माध्यम से उपायुक्त को सात सूत्री मांग पत्र भेजा गया. मौके पर भवनाथपुर विस् प्रभारी राजेश कुमार चौबे, बिश्रामपुर विस् प्रभारी जितेंद्र चंद्रवंसी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उदय नारायण तिवारी, अच्युतानंद तिवारी, लक्ष्मी मेहता, हरदेव राम, शाबिर अंसारी उपस्थित थे.

No comments:

Post a Comment