रूबेला टीकाकरण अभियान


बंशीधर नगर:--अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी,विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ व उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर मिजिल्स रूबेला वैक्सिन की जानकारी देते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी ने कहा कि खसरा व रूबेला को नियंत्रित करने के लिए 9 माह से 15 वर्ष के बच्चों को यह टीका दिया जा रहा है।यह टीका सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों,आंगनबाड़ी केंद्रों,व सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया जायेगा।उन्होंने कहा कि मिजिल्स रूबेला का टीका पूर्ण सुरक्षित है ।इसका कोई दुष्प्रभाव नही होता है।उन्होंने कहा कि खसरा एक जानलेवा रोग है जो वायरस द्वारा फैलता है।वहीं रूबेला एक संक्रामक रोग है यह भी वायरस द्वारा फैलता है।उन्होंने कहा कि इन विमारियों से बचाव के लिए आवश्यक है कि 9माह से 15 वर्ष के सभी बच्चों को मिजिल्स रूबेला का टीका अवश्य लगवाएं।उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में समाज के सभी वर्गों के सहयोग की जरूरत है।उन्होंने अभियान की सफलता के लिए सबो से सहयोग की अपील किया।मौके पर जिला प्रोग्राम कोडिनेट र ,प्रखण्ड प्रोग्राम मैनेजर करुणा कुमारी,कार्यालय सहायक राजेश कुमार,एमटीएस विजय पाठक,अनिमेष राज,विश्वास शर्मा,ए ग्रेड राजू कुमार,अशफाक अहमद,सुषमा गुप्ता,शशि जायसवाल सहित सभी अस्पताल कर्मी व अन्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment