मझिआंव:प्रखंड कार्यालय के एमआईएस कक्ष में ई ब्लॉक मैनेजर चंद्रशेखर तिवारी द्वारा सभी प्रज्ञा केंद्र एवं बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें कई प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया. इसमे उपायुक्त गढ़वा के निर्देशानुसार सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों को 31 जुलाई के पहले अपने अपने पंचायत के पंचायत सचिवालयों में बैनर एवं मुल्य तालिका के साथ बैठने का निर्देश दिया गया, और चेतावनी दी गई कि निर्देश का उलंघन करने पर संबंधित वीएलई पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आई डी रदद कर दिया जाएगा. बैठक में वीएलई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए निदान एप के बारे में बताया गया और प्रत्येक वीएलई को 20लोगों को उनके मोबाइल में उक्त एप को इंस्टॉल करने का निर्देश दिया गया.
इस दौरान प्रज्ञा केंद्र संचालकों को 31जुलाई तक भदई एवं अगहनी फसल बीमा करने,ग्राम स्वराज अभियान फेज2 में उजाला स्कीम के तहत निर्धारित दर पर एलईडी बल्ब व पंखा देने आदि योजनाओ के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही सभी बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों को एक सप्ताह के अन्दर पेंसनधारियों एवं मनरेगा मजदूरों का खाता खोलने एवं उनका केवाईसी करने तथा बीआरसी कार्यालय में इस सम्बंध में एक सप्ताह तक कैम्प करने का निर्देश दिया गया. बैठक में विकास कुमार को पंचायतवार आंगनबाड़ी केंद्रों पर एवं सोनम कुमारी को बीआरसी कार्यालय पर आधार कैम्प लगाने का निर्देश दिया गया.बैठक में अनुपस्थित वीएलई एवं बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा गया. मौके पर विकास कुमार, अविनास कुमार, रंजित कुमार, राजा सत्यप्रकाश, अनिल चौधरी, श्रवण कुमार, सुनील कुमार, रामाशीष कुमार, रूबी खातुन उपस्थित थे.

No comments:
Post a Comment