ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण


अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर में दोनों स्थानों पर 43 कर्मी हैं।लेकिन 7 ही कर्मी की उपस्थिति हैं।
गायब कर्मियों की उपस्थिति काटते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर से सुचित्रा कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा

वंशीधर नगर : अपर समाहर्ता राधेश्याम प्रसाद ने अनुमंडल अस्पताल सह ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आउटसोर्सिंग से रखे गए कर्मियों की उपस्थिति पंजी करण की जांच की । जांच के दौरान सात आउटसोर्सिंग कर्मी उपस्थित पाए गए । उन्होंने कहा कि वे मुख्य रुप से  उपायुक्त महोदय के निर्देश पर आउटसोर्सिंग द्वारा रखे गए कर्मियों की उपस्थिति देखने आए हैं, लेकिन नगर उंटारी अनुमंडल अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर में दोनों स्थानों पर 43 कर्मी रखे गए हैं। ऐसे में 7 ही कर्मी की उपस्थिति यह दर्शाता है कि आउटसोर्सिंग से रखे गए कर्मी अपने कार्यों के प्रति लापरवाह हैं। उन्होंने अन्य गायब कर्मियों की उपस्थिति काटते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर से सुचित्रा कुमारी से स्पष्टीकरण मांगने तथा गायब रहने वाले कर्मियों की सेवा समाप्त करने की बात कही है। उन्होंने अस्पताल के डिलीवरी वार्ड, जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। जगह जगह पर कचरे का अंबार देखने से नाराजगी प्रकट की । उन्होंने कहा कि अस्पताल में देखने से यह प्रतीत होता है कि साफ सफाई पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है।  निरीक्षण के दौरान डिलीवरी वार्ड में लगे बेड़ो पर चादर अस्तव्यस्त पड़े हुए मिले। वहीं कई डिलीवरी मरीजों के बेड़ो पर चादर नहीं पाया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर शैलेंद्र वर्मा, डॉ ऋचा अग्रवाल, प्रधान सहायक राजेश कुमार सिन्हा, रियाज अहमद उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment