हुल दिवस के अवसर पर पलामू उप-विकास आयुक्त बिंदु माधव सिंह विश्रामपुर प्रखंड के आदिवासी बाहुल्य पंचायत बघमनवा पहुंचे


विश्रामपुर(पलामू) : हुल दिवस के अवसर पर पलामू उप-विकास आयुक्त बिंदु माधव सिंह विश्रामपुर प्रखंड के आदिवासी बाहुल्य पंचायत बघमनवा पहुंचे. पंचायत सचिवालय में उन्होंने ग्रामीणों, जलसहिया व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक की अध्यक्षता मुखिया रविन्द्रनाथ उपाध्याय व संचालन बीडीओ विनय कुमार ने किया. बैठक के दौरान डीडीसी ने शौचालय व आवास निर्माण योजना सहित कई विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि महाजनी व जमींदारी प्रथा के विरोध में जो वर्षो फहले हुलगुलान हुआ था. इसमें पलामू के आदिवासियों ने भी अपना योगदान दिया था. स्वतंत्रता आंदोलन में भी पलामू व झारखंड सबसे पहले अंग्रेजो के खिलाफ बिगुल फूंका था. उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण कराकर के पंचायत को खुले में शौच से मुक्त करने की जरूरत है.श्री सिंह ने कहा कि हुल दिवस के अवसर पर पंचायत को ओडीएफ करने का संकल्प ले. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना को भी यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.मुखिया रवींद्रनाथ उपाध्याय ने पंचायत में चल रहे योजनाओं की जानकारी दी.बीडीओ विनय कुमार ने ग्रामस्वराज अभियान के तहत चल रहे सभी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी. मौके पर पंचायत समिति सदस्य इंदु देवी, उप-मुखिया रामनाथ साहू, पूर्व मुखिया रामबृक्ष सिंह खरवार, कल्पनाथ सिंह खरवार, अवध सिंह खरवार, राणा प्रताप सिंह, रोजगार सेविका रश्मि देवी, पंचायत प्रतिनिधि, जलसहिया, स्वमसेवक सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

No comments:

Post a Comment