विश्रामपुर, पलिमू : एनएच 75 स्थित राजहरा गांव में तेज रफ्तार में आ रही एक युवक को ठोकर मार दी। जिसमें युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं युवक के दुर्घटना में मौत के स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। वह घटना में युवक के पिता फेकन विश्वकर्मा गंभीर रुप से घायल हैं। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज को मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया है। जहां स्थिति गंभीर बनी है। जानकारी के अनुसार मृतक बबलू विश्वकर्मा अपने पिता फेकन विश्वकर्मा के साथ पंडवा थाना के अपने गांव मानहार से गढ़वा की ओर जा रहा था। इसी बीच राजहारा लंबजी नदी के समीप ओवरटेक के क्रम में सामने से आ रहे ट्रक ने सामने से ठोकर मारी। जिसमें घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि यह घटना सुबह 5 बजे की है। वहीं युवक के पिता फेकन विश्वकर्मा की भी गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया है।
आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। घटना की सूचना पाकर नावाबाजार थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। जहां लोगों को समझाते हुये 8:30 बजे जाम को हटाया। वहीं शव को पंचनामा कराते हुये कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।


No comments:
Post a Comment