केतार: रविवार की शाम प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव और वन क्षेत्र पदाधिकारी मुन्ना पासवान ने ग्रामीणो की शिकायत पर ग्राम ताली के निर्माणाधीन पुल मे बन रहे गार्डवायल मे नारायण वन से अवैध उत्खनन कर पत्थर लगाए जाने के मामले का जाँच किया.इसमे निर्माणाधीन गार्डवायल के पास काफी संख्या मे पत्थरो का स्टाक पाया गया.इस पर बीडीओ ने अवैध उत्खनन करने वालो पर कार्रवाई करने को कहा.परन्तु रेन्जर मुन्ना पासवान ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि मेरे सामने जो अवैध उत्खनन करेगा हम सिर्फ उसी पर कार्रवाई करेंगे .हमारी अनुपस्थिति मे कोई कितना भी पत्थर स्टाक कर ले हम कार्रवाई नहीं कर सकते .रेन्जर के इसी रवैये से उपस्थित लोग आवाक रह गए. रेन्जर मुन्ना पासवान केतार से 50 किलोमीटर दूर गढ़वा टाउन मे रहते हैं.इसके कारण केतार प्रखंड के दर्जनों सरकारी योजनाओं मे बे रोक टोक नारायण वन,अमराहीदह, बाँसडीह,भगवान घटी ,खोन्हर ,परती कुश्वानी, कधवन ,कोसडीहरा आदि वनो से अवैध उत्खनन किया जाता है.इससे सरकार को लाखों रूपये राजस्व की छति हो रही है.ग्रामीणो द्वारा बार -बार अवैध उत्खनन की शिकायत करने पर ही रेन्जर गांव मे आते है.जहाँ से ज्यादातर अवैध उत्खनन के मामले को अपने स्तर से ही रफा- दफा कर देते है. बताते चले की रेन्जर के इसी रवैये के कारण केतार प्रखंड के घने जंगल और पहाड़ बर्बादी के कगार पर है.
ग्राम ताली के निर्माणाधीन पुल मे बन रहे गार्डवायल मे नारायण वन से अवैध उत्खनन कर पत्थर लगाए जाने के मामले का जाँच
प्रकाशित तिथि -
June 18, 2018
-----------
रिपोर्टर -nutan tv garhwa rabindra
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Garhwa News,
Nagar News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment