ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में किया गया सानति समीति का बैठक ।



मेराल : ईद पर्व को सौहार्द पूर्ण से मनाने को लेकर मेराल थाना परिसर में बैठक कर थाना प्रभारी गुप्तेश्वर तिवारी ने कहा कि मेराल क्षेत्र के सभी जन प्रतिनिधि अपने पंचायत व क्षेत्र में शराब व शरारती तत्वों पर सखति करें एवं उनपर नजर रखें।और शराब भठ्ठियों को बंद करने का काम करें,या थाना को बताएं हम करवाई करेंगे।कहीं भी कुछ दिक्कत हो तो तुरंत थाना को सुचना दें।हमारा गसति दल हर क्षेत्र में पेट्रोलिंग में रहेगा।मेराल प्रमुख विकास सिंह कुशवाहा ने कहा मेराल एक मिसाल है त्योहार के दौरान कोई दिक्कत नहीं हुई है। आगे भी उम्मीद करते हैं। हमलोग आपस में मील जुलकर कर किसी भी त्योहार को मनाते आएं हैं।सांसद प्रतिनिधि हरेंद्र द्वेवेदी ने कहा ईद ख़ुशी का पैगाम देता है।जो सभी शिकवा को भुला कर गले मीलते है एक दुसरे से प्यार करतें हैं, एक पवित्र महिना को तीस दिन रोजे रख कर ईद मनाते हैं। मौके पर जन प्रतिनिधि थाना के सभी एस0 आई0 ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment