मझिआंव. यूपीए गठबंधन की जीत पर बरडीहा प्रखंड मुख्यालय में राजद एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने संयुक्त रूप से बिजय जुलुस निकाला. जुलुस का नेतृत्व राजद नेता नवल यादव एवं कॉंग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष शिवप्रसाद गुप्ता ने किया. जुलुस उच्च विद्यालय बरडीहा के मैदान से प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार पथ होते प्रखंड कार्यालय तक गया,इस दौरान जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की एवं पटाखे छोड़े .साथ ही एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर खुशी का इजहार किया.इसके बाद जुलुस का समापन किया गया.इस अवसर पर कॉंग्रेस एवं राजद के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि इस जीत ने भाजपा सरकार के सुशासन के दावे को फेल कर दिया है. केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान बढ़ी महंगाई से देश व राज्यो की जनता त्रस्त हो चुकी है.जिसके कारण हो रहे चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ रहा है. अब तो दावे के साथ कहा जा सकता है कि आने वाले 2019 के चुनाव में भी यूपीए गठबंधन की ही जीत होगी.जुलुस में पुर्व कॉंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामदेव विश्वकर्मा, संतोष राम, संजय राम, कृष्णा यादव, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, विष्णु विश्वकर्मा, लखन प्रसाद, राजनाथ गुप्ता, अखिलेश रजवार, सेख नबीउदीन, नुमान अंसारी, महेंद्र विश्वकर्मा, रामजी यादव, बुद्धदेव यादव, सहित कई लोग शामिल थे.

No comments:
Post a Comment