अतिक्रमण हटाने के लिए मापी सुरु, ब्यवसाइयों में हड़कंप।




मझिआंव:मझिआंव बाजार पथ पर अतिक्रमण को लेकर अंचल कार्यालय से मापी सुरु करायी गयी. बाजार पथ में प्रतिदिन अतिक्रमण के कारण लग रहे सड़क जाम के मद्देनजर प्रखंड20सूत्री की बैठक में कई बार अतिक्रमण का मामला उठाये जाने पर सीओ कमल किशोर सिंह के निर्देश पर अंचल निरीक्षक राजेन्द्र कुमार झा द्वारा ब्यवसाइयों द्वारा किये गए अतिक्रमण स्थल की मापी कर सरकारी भूमि का सीमांकन किया गया. विदित हो कि लगभग दस वर्ष पूर्व निवर्तमान सीओ शारदानन्द देव द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारम्भ की गई थी, और बताया गया था कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर कई लोगों ने मकान दुकान बना लिया है. इसके बाद स्थानीय लोगों का भारी विरोध सुरु हो गया था, और अंचल कार्यालय द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रोक दी गई थी.
इस सम्बंध में मापी करा रहे अंचल निरीक्षक श्री झा ने बताया कि पुराने अस्पताल से पूर्व नगर पालिका कार्यालय तक खाता 209 ,प्लॉट 417 में तथा प्लॉट 227,112 में मनोज वस्त्रालय से अम्बेडकर चौक ब्लॉक मोड़ तक सरकारी भूमि की मापी कर सीमांकन कर दिया गया है. इसके बाद अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भेजा जाएगा. नोटिस के बाद भी अगर अतिक्रमण नही हटाया गया तो जबरन सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी.इधर अंचल कार्यालय के इस कार्रवाई से ब्यवसाइयों में हड़कंप मचा हुआ है.

No comments:

Post a Comment