वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में शनिवार को एक किशोरी समेत दो की लोगों की मौत।


गढ़वा : वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में शनिवार को एक किशोरी समेत दो की लोगों की मौत हो गई। पहली घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर पानी टंकी के निकट घटी। जहां बारहवीं का रोजा रखी अपनी मां के लिए पास के दुकान से नींबू लेने गई एनाम खां की पुत्री रहमतुल कौशर (11) की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। वह बरसात से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़ी थी। इस दौरान आम के पेड़ पर वज्रपात हो गया और किशोरी उसके चपेट में आ गई। वहीं दूसरी घटना चिनियां थाना क्षेत्र के चिरका गांव में हुई जहां वज्रपात की चपेट में आने से शंभु साव के बीस वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार की मौत हो गई। जितेंद्र अपने घर के निकट कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक बरसात शुरू हो गई। वह बरसात से बचने के लिए पास के महुआ पेड़ के नीचे जा छिपा। इसी दौरान पेड़ पर वज्रपात हो गया तथा उसके चपेट में आने से जितेंद्र की मौत हो गई

No comments:

Post a Comment