आवास योजना के लाभुकों से रिश्वत लेने वाले जायेंगे जेल - रामचंद्र चंद्रवंशी।



स्वस्थ्य मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से की सीधी बात
> आवास योजना के 200 लाभुकों को मंत्री ने दिया कार्य आदेश पत्र
 देते मंत्री
विश्रामपुर पलामू
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने विश्रामपुर नगर परिषद कार्यालय सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से बुधवार को सीधी बात की.उन्होंने लाभुकों से आवास निर्माण में होने वाली परेशानियों के बारे में पूछा.अधिकारियों को लाभुकों की परेशानियों को दूर करने का निर्देश दिया.लाभुकों से उन्होंने बिचौलियों व दलालों के चक्कर में नही पड़ने को कहा.रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि आवास योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है.यह सपना 2022 तक पूरी तरह से साकार हो जायेगा.देश का हर घर पक्के का हो जायेगा.नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी आवास योजना में जो भी रिश्वत लेगा वह जेल जायेगा.घुस लेने वाला चाहे अधिकारी हो,कर्मी हो या फिर नगर परिषद प्रतिनिधि हो.दोषी पाये जाने पर किसी को भी बख्सा नही जायेगा.श्री चंद्रवंशी ने कहा कि जब विश्रामपुर को नगर निकाय का दर्जा दिलवाया था,तो राजनीतिक प्रतिद्वंदियों ने इसका विरोध किया था.आज इस निकाय से सबसे ज्यादा फायदा भी वही विरोधी उठा रहे है.उन्होंने कहा कि जल्द ही विश्रामपुर को अनुमंडल का दर्जा प्राप्त हो जायेगा. लगभग सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है.अनुमंडल बनने के बाद विश्रामपुर का विकास और तेज गति से होने लगेगा.कार्यक्रम की अध्यक्षता नप अध्यक्ष हलीमा बीबी व संचालन नगर प्रबंधक निखिल किरण ने किया.इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता दीप जलाकर स्वस्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने किया.कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार साव ने बताया कि विश्रामपुर नगर परिषद में अबतक 640 आवास का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है.1562 आवास निर्माण का कार्य प्रगति पर है.इसके अलावा 1294 प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना विश्रामपुर नगर परिषद के लिये स्वीकृत हो चुका है.जल्द ही इन सभी का भी लाभुकों के साथ एकरारनामा कर के कार्य आदेश निर्गत किया जायेगा.मौके पर नप उपाध्यक्ष अनिल पांडेय,स्वस्थ्य मंत्री के जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव,विधायक प्रतिनिधि इदरीस हवारी,पार्षद पूनम देवी,अजय कुमार रवि,नरेंद्र राम गुड्डू,कमता प्रसाद,देवनाथ यादव,मजमुद्दीन अंसारी,पार्षद प्रतिनिधि विजय कुमार रवि,राजकुमार चौधरी,संतोष राम,गुलाम नवी अंसारी, नगर प्रबंधक निशांत तिर्की,अमरेश तिवारी,विशाल ओझा,नवीन पांडेय,मिनहाज आलम सहित कई लोग मौजूद थे.
> बालू की किल्लत का उठा मामला
नप अध्यक्ष प्रतिनिधि नईमुद्दीन अंसारी ने बालू के किल्लत का मामला मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के समक्ष रखा.कहा कि बालू के अभाव में आवास सहित सभी विकास योजनायें प्रभावित हो रहा है.जिसपर मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने इस समस्या के समाधान हेतु सार्थक पहल करने का भरोसा दिलाया.
> दो सौ लाभुकों को मिला कार्यआदेश
कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के दो सौ लाभुकों के बीच कार्य आदेश का वितरण किया.कार्य आदेश मिलते ही लाभुकों के चेहरे खिल गये.

No comments:

Post a Comment