फर्जी कागजात के आधार पर अनुकम्पा में नियुक्त चैकीदार पर होगी विभागीय कर्रवाई चैकीदार अनुकम्पा समिति ने लिया निर्णय।

 
 
गढ़वा: उपायुक्त डाॅ नेहा अरोड़ा ने समाहरणालय स्थित कक्ष में चैकीदार अनुकम्पा समिति की बैठक किया। बैठक मे चिनियां थाना के चफला निवासी चैकिदार रामचन्द्र पासवान के  पुत्र बिगन पासवान के अनुकम्पा के आधार पर नौकरी के मामले में फर्जी कागजात पर चल रही कार्रवाइ पर विचार विमर्ष किया गया। इस दौरान बिगन पासवान के मट्रिक का कागजात फर्जी पाए जाने के कारण उसे अनुकम्पा के आधार पर जो 2015 में नियुक्ति हुई थी तथा 2017 में रंका अंचला के द्वारा जो निलंबित किया गया था, उक्त प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लेते हुए विभागिय कार्रवाई कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में गढ़वा के एसडीओ प्रदीप कुमार, रंका के एसडीओ जावेद अनवर इद्रिसी तथा गढ़वा मुख्यालय के डीएसपी संदीप गुप्ता आदि मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment