एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.



विश्रामपुर(पलामू) : एकता परिषद द्वारा महुगावां दुर्गा माईनस परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण शिविर में विश्रामपुर व नावाबजार प्रखंड के दस्ता एवं जत्था नायकों को प्रशिक्षण दिया गया. शिविर में आगामी दो अक्तूबर को हरियाणा के पलवल में आयोजित निर्णायक सत्याग्रह में जल-जंगल व जमीन से वंचित 500 लोगो की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया गया. निर्णायक सत्याग्रह की सफलता हेतु दस्ता व जत्था नायकों को शिविर में प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण एकता परिषद के राज्य संरक्षक राम स्वरूप ने दिया.यहां उल्लेखनीय है कि 2 अक्तूबर 2018 को हरियाणा में देश के 29 राज्यो के 10 लाख वंचितों का निर्णायक सत्याग्रह होना है.उसी की सफलता हेतु दस्ता व जत्था नायकों को प्रशिक्षित किया गया.राम स्वरूप ने कहा कि जीवन जीने के सभी प्राकृतिक संसाधनों पर ग्रामसभा का अधिकार होना चाहिये. जल-जंगल और जमीन पर आदिवासियों व मूलवासियों का ही हक बनता है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त एक-एक दस्ता व जत्था नायक सौ-सौ सत्याग्रहियों को तैयार करेगा. प्रशिक्षण के दौरान तपसी राम को संरक्षक, अरुण श्रीवास्तव को संयोजक एवं चन्द्रदेव मेहता को कोषाध्यक्ष चुना गया.उसके अलावा 21 सदस्यीय कार्य समिति का भी गठन किया गया. मौके पर वीरेंद्र सिंह, इस्लाम अंसारी, प्रेमा देवी, शिव कुमार भुइयां, राधेश्याम भुइयां सहित कई लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment