एसडीओ तथा इइी से समझौता के बाद तीसरा दिन समाप्त हुआ आमरण अनषन


रंका मोड़ पर  बिजली आपूर्ती में सुधार की मांग को ले आमरण अनषन पर बैठे थे सात लोग 
गढ़वाः पिछले तीन दिनो से विद्युत आपूर्ती को ले जिला मुख्यालय गढ़वा के इंन्दिरागांधी पार्क में बिजली बुलाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित आमरण अनषन आज अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार तथा विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता धनंजय  के साथ दोपहर दो बजे लिखित समझौता  के बाद समाप्त हो गया। समझौता के अनुसार गढ़वा षहर मे दस से बारह घंटा, गढ़वा ग्रामीण क्षेत्रों में चार से पांच घंटा ,भवनाथपुर में आठ से दस घंटा तथा रंका अनुमंडल को छह से आठ घंटा बिजली मिलेगा। साथ ही बिजली से संबंधित समस्या का समाधान के लिए हेल्पनम्बर 900687909 जारी किया गया। साथ ही प्रतिदिन कितनी बिजली आपूर्ती किया गया इसका समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी देने का समझौता किया गयां। 
विदित हो कि बिजली बुलाओ संघर्ष समिति के बैनर तले पिछले दो जूलाइ से सात लोग आमरण अनषन पर बैठे थे , इस आंदोलन को आम लोगों का अच्छा खाष समर्थन भी मिला । आज तीसरे दिन अनषन पर बैठे अनुप तिवारी , सोनू सिंह , बिपूल धर दुबे , मनोज श्रीवास्तव , नवीन तिवारी तथा नवलेष धर  दुबे को उक्त दोनो अधिकारियो ने जूस पिलाकर आमरण अनषन तोड़वाया । समझौते के वक्त पूर्व संसाद व पूर्व मंत्री काॅग्रस नेता चन्द्रषेखर दूवे उर्फ ददइ दुबे , भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय जवाहर पासवान , मुकेष निरंजन सिन्हा झामुमो नेता अनिता दत तथा कंचन साहु आदि भी मौजुद थे। दरअसल पिछले तीन दिनो से आमरण अनषन पर बैठे लोगों का आज हालत काफी बिगड़ गया था , डाॅक्टरो की टीम आकर आमरण स्थल पर ही सलाइन चढ़ाया गया था। इसे देखते हुए प्रषासन का दिल पघिला इसके बाद अनषनकारियो से समझौता हो पाया।

No comments:

Post a Comment